आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शादी समारोह में तमंचे के साथ डिस्को करने वाले युवक को एसएसपी के निर्देश पर पथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया।
पथरी थाना पुलिस के मुताबिक गत दिनों एक शादी समारोह में तमंचे के साथ डिस्को करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने वायल वीडियो की जांच करते हुए डिस्को करने वाले युवक की शिनाख्त के करते हुए आरोपी को बहादरपुर जट्ट जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रंजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम खड़ंजा थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
