मामले को निपटाने के लिए पुलिस पर दबाव रहा बेअसर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लाखों की नगदी व भारी मात्रा में सोने के आभूषण पकड़े जाने के बाद रातभर मामले को निपटाने के लिए पंचपुरी के कुछ सर्राफा व्यापारी सहित भाजपा नेता भी जीआरपी थाने के आसपास मंडराते देखे गयेे। जिनमें कुछ नेता आज दोपहर तक भी थाने के चक्कर लगाते रहे। बताते चले कि बीती रात जीआरपी पुलिस ने चैंकिग के दौरान लौहरी एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर निवासी बाप-बेटे से करीब साढे दस लाख की नगदी व ढाई किलो सोने के आभूषण बरामद किये थे। जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपने को अमृतसर के सर्राफा व्यापारी होने की जानकारी देते हुए बताया था कि वह आर्डर पर हरिद्वार, ज्वालापुर और कनखल के कुछ सर्राफा व्यापारियों के लिए सोने के आभूषण लेकर आते है। जोकि नगदी मिली हैं वह आभूषण की सप्लाई के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारियों से आभूषण बेच कर मिली है। बताया जा रहा हैं कि जिसकी पुष्टि करने के लिए जीआरपी पुलिस ने बाप-बेटे द्वारा उपलब्ध् कराये गये कुछ सर्राफा व्यापारियों से मोबाइल नम्बर पर बात भी की। जिसके बाद सर्राफा व्यापारियों सहित भाजपा के कुछ नेताओं का दबाव मामले को निपटाने के लिए पुलिस पर देखा गया। बताया जा रहा हैं कि मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस द्वारा आलाधिकारियों को दे दी गयी थी। मामले को निपटाने के प्रयास को लेकर रातभर स्थानीय कुछ सर्राफा व्यापारियों सहित भाजपा नेताओं को जीआरपी थाने के आसपास मंडराते हुए देखे गये। लेकिन पुलिस पर सर्राफा व्यापारियों व भाजपा नेताओं का कोई दबाव काम नहीं आया। बताया जा रहा हैं कि जब पैरवी करने वालों को जब पता चला कि पुलिस अब उसके काम में दखल अदांजी करने और दबाव बनाने का प्रयास करने वालों की लिस्ट तैयार करने जा रही हैं तो इसकी भनक लगते ही उन्होंने अपने पैर पीछे खिंच लिए। लेकिन आज सुबह से ही कुछ भाजपा नेता जीआरपी थाने के चक्कर लगाते देखे गये।
