

घटना में कई घायल, हॉयर सेंटर रेफर
मुकेश वर्मा
मंगलौर। कबाड़ी की दुकान के बाहर विस्फोट होने से आठ साल के बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए । विस्फोट की चपेट में कबाड़ी का पड़ोसी और राह चलता युवक और नज़दीक खड़ा बच्चा भी चपेट में आ गया । विस्फोट ने आस पास अफरा तफरी मचा दी घायलो को आस पास के लोगो ने मंगलोर सिविल अस्पताल और रुड़की भिजवाया गया । जहां से उन्हें मेरठ और जोलीग्रांट रेफर कर दिया गया । सूचना मिलने पर कांग्रेसी नेता काज़ी निज़ामुद्दीन भी मोके पर पहुंच गए । मोके पर फिलहाल सीओ मंगलोर और खुफिया विभाग विस्फोट की जानकारी लेने के लिए पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब 11 बजे के लगभग जफरयाब कबाड़ी अपनी कबाड़ी की दुकान पर काम कर रहा था अचानक बड़ा विस्फोट हो गया। घटना में ज़फरयाब और नज़दीक खड़ा सोनू , 8 साल का मासूम तौसीफ , राह से गुज़र रहा नदीम और पानी लेकर जा रहा आमिर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना से छेत्र में अफरा तफरी मच गई । घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा हैं जहां घायलों की हालत देखते हुए उनको हॉयर सेंटर रेफर किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना मंगलोर कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन के आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर घटी है। विस्फोट के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया । सीओ मंगलोर मनोज कुमार कत्याल का कहना है कि कबाडी के दुवारा पीतल और लोहे जैसी धातु पर चोट मारी गयी। जिससे विस्फोट हुआ। मोके पर जांच के लिए बीडीएस टीम को बुलाया गया हैं। दूसरी ओर इंटेलिजेंस एजेंसियां भी घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
