पत्नी पति को छुड़ाने के लिए पैसों के इंतजाम के लिए दर-दर भटक रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक महिला ने पुलिस पर पति को चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। जोकि अब उसकी जमानत कराने के लिए पैसे के बंदोबस्त के लिए दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर है। पीडिता का आरोप हैं कि चोरी की उसके देवर ने और पुलिस ने सजा दी उसके पति को। पुलिस के पास उसके पति का कम्पनी कार्ड व एटीएम कार्ड होने के बाद भी नहीं दे रही है। जिसकारण उसे पति की जमानत के लिए पैसे की दिक्कत हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पूर्व रोड़ीबेल वाला पुलिस ने चण्डी घाट चैक से चैंकिग के दौरान एक बाइक चोर रवनीत सिंह पुत्र चानान सिंह निवासी लखीमपुर खीरी यूपी हाल निवासी राजा बिस्कुट फैक्ट्री के निकट सिड़कुल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्रतार किया था। लेकिन आरोपी की पत्नी विनीता यादव का आरोप हैं कि बाइक चोरी मामले में उसके पति निर्दोष है। जबकि बाइक चोरी उसके देवर राॅबिन ने की थी। जो उनके साथ कमरे पर रहता था और फरार है। लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ने की वजह उसके पति को नगर कोतवाली पूछताछ के लिए बुलाया था। जब उसके पति यहां पर पहुंचे तो पुलिस ने उनको ही चोर बना कर जेल भेज दिया। अब जब उनके जमानत के लिए पैसों के इंतजाम करने में जुटी है। उसके पति का एटीएम कार्ड व कम्पनी का आई कार्ड यहां पर जमा है। लेकिन पुलिस नहीं दे रही है। जिस कारण उसके पति की जमानत के लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। पीडिता ने बताया कि उसकी चार माह पूर्व ही लव मैरिज हुई थी। इसलिए देवर को साथ रखना उनकी मजबूरी थी। जब इस सम्बंध् में रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि महिला झूठ बोल रही है। बाइक चोरी कांवड के दौरान रोड़ीबेल वाला मैदान से हुई थी और पुलिस ने चैंकिग के दौरान उसके पति को बाइक के साथ पकडा है।
