परिजनों के साथ आया था हरिद्वार धुमने
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती रात परिजनों के साथ हरिद्वार धुमने आये दिल्ली के एक ठेकेदार ने गंगा में कुद कर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात तक परिजनों के साथ गंगा में सर्च अभियान चलाया, मगर कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन सुबह दोबारा शुरू किये गये सर्च अभियान के दौरान ठेकेदार का शव डाम कोठी के समीप बन रहे पुलिस के नीचे अटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बरीश राजवंशी पुत्र स्व. ओम प्रकाश उम्र करीब 67 वर्ष निवासी बी-69, साउथ एंक्लेव दिल्ली- 49 अपने परिजनों के साथ हरिद्वार धुमने के लिए आया था। जोकि अलंकनदां होटल में ठहरा था। बताया जा रहा हैं कि बीती रात अम्बरीश धुमने के बहाने गंगा घाट पर आ गया और गंगा में कूद गया। जिसको परिजनों ने देख लिया और बचाने का प्रयास किया। मगर कामयाब नहीं हो सके, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंगा में सर्च अभियान चलाया मगर देर रात तक अम्बरीश का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिजनों के साथ सुबह दोबारा सर्च अभियान के दौरान अम्बरीश का शव डाम कोठी के समीप बन रहे पुल के नीचे अटका हुआ बरामद किया। बताया जा रहा हैं कि मृतक दिल्ली में ठेकेदार था और कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
