


मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत व एसएसपी हरिद्वार श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनाव हेतु सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसएसपी द्वारा प्रातः से ही जनपद के ग्रामीण व नगरिया इलाकों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों का जायजा लिया गया भगवानपुर, चुड़ियाला, मंगलौर, झबरेड़ा, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, पदार्था, कनखल, भूपतवाला, एसएनजैन कॉलेज, चिन्मय डिग्री कॉलेज, सुभाष नगर, ज्वालापुर धीरवाली आदि मतदान स्थलों का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, फर्जी वोट ना डालने देने, शांति व्यवस्था को भंग करने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने, निस्वार्थ एवं निष्पक्ष रुप से संपूर्ण मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु हिदायत दी गयी व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।
