


समाज के निर्वाचित पार्षद व सभासद को किया सम्मानित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सैन समाज ने जननायक स्व.कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ सैन समाज र्धमशाला नया हरिद्वार में मनाई गयी। जिसमें जनपद से भारी संख्या में सैन समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केके सतलेवाल तथा संचालन चन्द्रभान द्वारा किया गया। सैन समाज ने समाज के अनुज कुमार सिंह को नगर निगम हरिद्वार का पार्षद और इन्द्रेश मोती को नगर पंचायत झबरेडा का सभासद निर्वाचित होने पर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैन समाज के लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अपनाने का सकंल्प लिया गया। साथ ही सैन समाज को राजनीतिक, शिक्षा क्षेत्र में मजबूत बनाते हुए देशहित में कार्य करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर जी स्वातंत्रता सेनानी के साथ साथ वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्राी रहे। जिन्होंने पिछडे लोगों को आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सैन समाज के मुख्य संरक्षक धर्मपाल सिंह ठेकेदार, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार बर्छिवाल, मा. उमाशंकर, प्रेमपाल, बुद्धसिंह, नकली राम, वीरभान, नैपाल सिंह ठाकुर, नाथीराम, गोपी चंद दरोगा, शिवकुमार, जयपाल सिंह, प्रमोद कुमार, तेजपाल, नरेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, संजय कुमार, राजेन्द्र कुमार, बीरबल, सुन्दरपाल, नरेश, सुशील कुमार, नरेन्द्र माथुर, संजीव कुमार, अनुज कुमार, सुरेन्द्रपाल, विजेन्द्रपाल, कुमारी रश्मि, रेनू देवी आदि मौजूद थे।
