हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया जनता को जागरूक
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सीपीयू द्वारा कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा करने के बाद कांग्रेसियो ने कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी के नेतृत्व में आज नगर कोतवाली के समीप सीपीयू के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। बताते चले कि गत दिनों चन्द्राचार्य चौक के पास हेलमेट अभियान के दौरान सीपीयू ने कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी का कार चलाते समय मोबाइल पर बात करने के आरोप में चालान कर दिया था। जिसको लेकर कांग्रेसियो ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया था। सीओ सदर प्रकाश देवली ने मौके पर पहुंच कर गुस्साए लोगों को शांत कराया था। और मामले की जांच की बात कही थी। लेकिन कांग्रेसी नेता के खिलाफ सीपीयू दरोगा ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। जिसकी जानकारी लगते ही कांग्रेसियो में रोष व्याप्त हो गया। कांग्रेसियो ने आज नगर कोतवाली के समीप सीपीयू के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चला कर जागरूक किया। कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी ने कहा कि सीपीयू हेलमेट अभियान की आड़ जनता का शोषण कर रही हैं। जबकि हेलमेट अभियान हाइवे पर चलाया जाना चाहिए, मगर सीपीयू व पुलिस शहर के भीतर हेलमेट अभियान चला कर लोगों को परेशान कर रही हैं। जिसके खिलाफ राष्ट्पति, राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर शिकायत की जायेगी। उन्होंने बताया कि उनके अभियान को शहर की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा हैं। कांग्रेसियो ने प्रदर्शन के दौरान आने जाने वाले लोगों के हस्ताक्षर कराते हुए सहयोग की अपील की हैं। प्रदर्शनकरियो में आशीष शर्मा, ललित शर्मा, तरुण व्यास, नितिन यादव, गौरव उपाध्याय, ठाकुर रतन सिंह, दिव्यास अग्रवाल, अनमोल पण्डित, जितेंद्र सिंह, अमित कंबोज, तेज प्रकाश साहू, विकास तोमर, राकेश कुमार, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
प
