लीना बनौधा
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्रीराम निवास गोयल उत्तराखण्ड नव परिवर्तन संवाद कार्यक्रम के लिए भूपतवाला हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन देश की स्थिति जस की तस है। महंगाई से जनता त्रस्त है, युवा शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार है। आजादी के 75 साल बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। आजादी के इन 75 सालों में कई पार्टियों ने जन्म लिया, लेकिन किसी भी पार्टी ने जनता की सुध नहीं ली।
आम आदमी पार्टी ने मात्रा 7 साल की सरकार में दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य बेहतर कर दिखाया। अरविंद केजरीवाल सरकार का शिक्षा माॅडल की तारीफ देश मे ही नही अपितु पूरे विश्व में हो रही है। दिल्ली में जब केजरीवाल की सरकार आयी थी, तब दिल्ली का बजट 29 हजार करोड रुपये था, जो बढ़कर आज 60 हजार करोड हो गया। दिल्ली सरकार पूरे देश मे पहली ऐसी सरकार है जो फायदे का बजट देती है।
उन्होंने कहा कि जबकि जिन राज्यो में बीजेपी सरकार में है वहाँ घाटे का बजट है। और ये पार्टियां कहती है कि केजरीवाल सब फ्री दे रहा है। पिछले 20 वर्षो में उत्तराखण्ड की जनता का दोनों पार्टियों ने दोहन करने का काम किया है। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर बेहद खराब है। उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है पर यह सबसे महंगी बिजली मिलती है।
पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी इस प्रदेश का काम नहीं आती। यहां का युवा रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों की ओर पलायन के लिए मजबूर है। आप की सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को बाहर नही जाना पड़ेगा। उत्तराखण्ड में आप की सरकार बनने पर 70 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के युवाओं को देगी। आप की सरकार आने पर केजरीवाल की सभी गारंटी को लागू करेगी।
