लापता युवक की आखिर बार बात बहादराबाद क्षेत्र से हुई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड मेले में दिल्ली से कांवड लेने आया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। बताया जा रहा हैं कि जिससे परिजनों ने आखिर बार फोन पर बात की थी तो वह बहादराबाद क्षेत्र में था। जिसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। जिसकी तलाश में उसके माता-पिता हरिद्वार मंे डेरा डाले हुए है। जिन्होने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए लापता बेटे को तलाश रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सुरेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी हरविन्द कौर अपने लापता बेटे की तलाशने के लिए हरिद्वार में डेरा डाल कर उसकी तलाश में जुटे है। बताया जा रहा है कि लापता युवक जसप्रीत सिंह की अपने परिजनों से आखिर बार मोबाइल पर बातचीत बहादराबाद होने पर हुई थी। जिसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ है। परिजनों ने लापता बेटे की बहादराबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी है। पीडित परिवार बेटे की तलाश में हरिद्वार की खाक छान रहा हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने भी सभी थाना चौकियों को लातपा की फोटो भेजकर तलाश में जुटी है।
