
नेता ने बताया आरोपों को निराधार व बेबुनियाद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक महिला ने भाजपा नेता पर गोल गुरूद्वारे के समीप स्थित भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न खडे किये है। पीडित महिला ऋचा खुराना ने अपने भाई विवेक खुराना के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से सामने अपनी पीडा रखते हुए बताते कहा कि गोल गुरूद्वारे ज्वालापुर में उसके ताउ ने अपने हिस्से की भूमि को भाजपा नेता हरजीत सिंह के पिता दर्शन सिंह को बेच दी। लेकिन दर्शन सिंह ने चालबाजी करते हुए उनके हिस्से की 150 वर्ग फूट भूमि अपने हिस्से में मिला ली। जिसके सम्बंध में उनके द्वारा काफी विरोध् किया गया। मगर उसके बावजूद भी उन्होंने हमारे हिस्से की भूमि को मुक्त नहीं किया। उनके पिता के देहांत के बाद वह अपनी भूमि को उनके कब्जे से मुक्त कराने के लिए लड़ाई लड रही है। प्रशासनिक अधिकारियों सहित नेताओं को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगा चुकी है। मगर उसके बावजूद उसको न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका विवाह तूडवाने और उसपर गलत आरोप लगाते हुए उसका मानसिक उत्पीड़न भाजपा नेता हरजीत सिंह द्वारा किया गया। वह तलाकशुदा हैं और उसका भाई हार्ट का मरीज हैं उसके बावजूद उसकी मां सहित तीनों का मानसिक उत्पीडन भाजपा नेता द्वारा किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता हरजीत सिंह ने अपने पिता दर्शन सिंह के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उसपर लगाये जा रहे आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोप लगा कि महिला का जो हिस्सा हैं वह जबरन उसको उन्हें बेचने के लिए दबाव डाल रही है। जिसकी कीमत आनाप शनाप मांग रही हैॅ। जिसको वह खरीदना नहीं चाहते इसलिए उनको बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगाये जा रहे है।
