
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखंड व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कुछ राजनीति से जुडे लोग व्यापारियों को अपनी राजनीति हथियार बना कर इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड व्यापार मंडल उनके मंसूबों को सफल नही होने देंगे। श्री चौधरी आज प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि राजनीतिक लोग अपने स्वार्थ को लेकर व्यापारियों को एक जुट नही होने दे रहे। जिसका खमियाजा आज व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा हैं। व्यापारियों को बरगला कर उनको खेमे में बाटा जा रहा हैं। जिस का लाभ सरकार व प्रशासन उठ रहा हैं। उन्होंने शहर के व्यापारियों से ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा हैं। साथ ही भरोसा दिलाया है कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे, चाहे व्यापारी किसी भी दल या मजहब का कियू न हो, व्यापारी-व्यापारी होता हैं। उत्तराखंड व्यापार मंडल सभी का सम्मान करता हैं और उनको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता हैं।इस मौके पर कई अन्य व्यापारी नेताओं ने भी अपनी बात रखी। उत्तराखंड व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने हरिद्वार शहर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री श्रीराम अरोडा, महामंत्री (संगठन) राजीव भट्ट और कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नरेश शर्मा बनाया गया हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, राकेश बजरंगी, मुकेश भर्गव, अनुज सिंह