♦तीन बाइक थाना पथरी क्षेत्र और एक बाइक कनखल थाना क्षेत्र से की चोरी
♦पुलिस शेष चोरी की बाइकों के सम्बंध में पता लगाने का प्रयास कर रही हैं
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रविदास आश्रम लक्सर रोड से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और फिर चोरी की बाइकों को औने-पौने दामों में बेच देते है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही शंखनाद कॉलोनी लक्सर रोड के पास स्थित एक खंडहर से छुपाकर रखी गई चोरी की 08 बाइके बरामद की है। जिनमें तीन बाइक थाना पथरी और एक बाइक कनखल क्षेत्र से चोरी की गई है। इस घटना का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और बाइक चोरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस बीती शाम क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रविदास आश्रम लक्सर रोड रोने का सकेंत दिया। लेकिन पुलिस को देखते ही संदिग्ध वापस मुड कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसपर पुलिस को उनपर शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।
एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने संदिग्धों से भागने का कारण जाना तो संदिग्धों ने खुलासा किया कि उनके पास बाइक चोरी की हैं और वह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रोबिन पुत्र वरुण सिंह और आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासीगण हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास चोरी की गई ओर बाइके मौजूद है।
कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही शंखनाद कॉलोनी लक्सर रोड के पास स्थित एक खंडहर से छुपाकर रखी गई चोरी की 08 बाइके ओर बरामद की। पुलिस ने आरोपियांे के पास से चोरी की कुल 09 बाइके बरामद की। जिनमें तीन बाइक थाना पथरी और एक बाइम कनखल क्षेत्र से चोरी की गई है। जिनके सम्बंध में उक्त थानों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस शेष बरामद की गई बाइकों की भी जानकारी जुटा रही हैं कि उन बाइकों को आरोपियों ने कहा से चोरी की है। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
