सिड़कुल व रोडीबेलवाला क्षेत्र में हुई घटना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भेज दिया। और परिजनों घटना की जानकारी भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर और पेट्राॅल के बीच एक ट्रक चालक ने सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ाकर दरवाजा खोल कर उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक को अपनी चपेट में लेकर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक यशपाल पुत्रा स्व. राम प्रसाद उम्र करीब 65 वर्ष निवासी पिलखनी सरसावा सहारनपुर यूपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल चालक को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। सिड़कुल थाना एसओ देवराज शर्मा के अनुसार बीती रात एक ट्रक चालक दरवाजा खोलकर उतरने का प्रयास कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्रतार से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोड़ीवाला के समीप लालजी वाला पुल पर बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि दूसरे की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रैफर कर दिया। मृतक युवक की पहचान मनोज सिंह पंवार पुत्र गैणा सिंह पंवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी छिद्ररवाला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि रैफर हुए युवक चेतराम ने भी ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड दिया। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह ने बताया कि बीती रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्क्र मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक को एम्स रैफर कर दिया गया। जहां पर उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गयी।
