मदन कौशिक को भारी मतों से जिताने का दिलाया भरोसा
अशोक वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार के व्यापारियों ने रामलीला भवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन कौशिक को अपना खुलकर समर्थन दिया है। व्यापारियों ने मदन कौशिक को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने व्यापारियों से कहा कि व्यापारियों के हितों व विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे। व्यापारियों की समस्याओं के समाधन के लिए काम किया। जबकि कांग्रेस की मानसिकता वाले लोगो ने व्यापारियो को भड़काने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा व्यापारियों को हितो की रक्षा की गई है।
इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हमेशा हरिद्वार के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं को हल कराने का काम किया है। उन्होंने व्यापारियों को किसी भी दिक्कत था सामना नहीं करने दिया, तो हम सभी व्यापारियों को भी प्रत्याशी मदन कौशिक का खुलकर समर्थन करना हैं।
वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों के लिए काम करती चली आ रही है। जिससे देश का व्यापारी भाजपा से जुड़ा हुआ है। भाजपा सरकार व्यापारी हितों की बात करती है, भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
इस मौके पर मुकेश भार्गव, पार्षद व्यापारी नेता अनिरुद्ध भाटी, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, नागेश शर्मा, विशाल गुप्ता, गगन नामदेव, डाॅ विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल, गुलशन मशीन, गौरव सचदेवा, विशाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, विक्की आडवाणी, महेश गौड़ ,भोला शर्मा, राहुल कंडवाल, सत्येंद्र झा, आदित्य झा, विकास कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्राी विकास तिवारी मौजूद रहे।
