
■किर्वी चौक पर चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मिली सफलता
■05 बाइके सिडकुल क्षेत्र से की चोरी, 01 बाइक की जानकारी जुटाई जा रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने बुधवार की शाम को क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दो चोरी की बाइकों के साथ तीन को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की चार और बाइकों को बरामद किया है। बाइक चोरों से बरामद की गयी 6 बाइकों से 05 बाइके सिडकुल क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। जबकि एक बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि बीती शाम को पुलिस किर्वी चौक पर चैकिंग अभियान चलाये हुए थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रूकने का सकेंत दिया गया। लेकिन बाइक सवार रूकने के बाजय उन्होंने अपनी बाइकों की रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया। जिनपर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिन्होंने भागने का कारण बाइक चोरी होना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की चार और बाइके बरामद की है।
एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आशू कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी औरंगपुर बसंता थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, केशव चौहान पुत्र सतीश चौहान निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार और सचिन पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान महादेवपुरम थाना सिडकुल बताया है।
आरोपियों ने बरामद की गयी बाइकों में पांच बाइके सिडकुल क्षेत्र से चोरी करना कबूला है। लेकिन एक बाइक के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।