♦दो ट्रॉली बैग और एक कट्टे में एक-एक किलो के पैकेट बनाकर रखे गये थे
♦पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं कि गांजे की खेप कहा से लाई गयी थी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली कनखल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बीती देर शाम तीन संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और सफेद कट्टे से 32 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने गांजे के एक-एक किलो के पैकेट बनाकर सफेद कपडे में लपेट कर रखा गया था, जिससे की किसी को गांजे की भनक तक ना लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल पुलिस के मुताबिक पुलिस का गश्ती दल बीती देर शाम क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस ने श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैम्प की ओर पैदल आते तीन संदिग्धों को दबोच लिया। जिनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और एक सफेद कट्टे से करीब 32 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने गांजे के एक-एक किलो के पैकेट बनाकर सफेद कपडे में लपेट कर रखे गये थे, ताकि जल्दी से किसी को गांजे के सम्बंध में पता ना चल सके।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार और आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत बताया है। पुलिस आरोपियों से इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं कि वह इतनी बडी खेप कहा से लाई गयी थी और कहा पहुंचानी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
