*प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक बदमाश ने लक्ष्मण चौक के पास किया सुसाइट
*बदमाश के सुसाइड की सूचना पर हरियाणा एसटीएफ, हरिद्वार पुलिस देहरादून रवाना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार में हरियाणा के दरोगा को गोली मारकर घायल करने वाले फरार बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर ने देहरादून में लक्ष्मण चौक के पास खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जिसकी जानकारी लगते ही हरिद्वार में डेरा डाले हरियाणा की एसटीएफ व पुलिस टीम समेत हरिद्वार पुलिस देहरादून रवाना हो गयी है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बदमाश ने जिस पिस्टल से दरोगा को गोली मारकर घायल किया था, उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना पर देहरादून एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियांे ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताते चले कि शनिवार की शाम को हरिद्वार बस अड्डे के बाहर हरियाणा के जींद पुलिस टीम के दरोगा को एक बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर ने गोली मारकर घायल कर फरार हो गया था। बस अड्डे के पास सरेराह गोली चलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दरोगा को उपचार के लिए उप जिला मेला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत देखते हुए घायल दरोगा को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि बदमाश ने दरोगा पर तीन गोली चलाई थी। दो गोली हाथ को छुते हुए निकल गई, जबकि एक गोली पेट में लगी है। दरोगा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए हरियाणा के जींद पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि हरियाणा की जींद पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी थी। जिसकी लोकेशन हरिद्वार के बस अड्डे के पास मिलने पर दरोगा के नेतृत्व 6 सदस्य टीम पहुंची थी। बदमाश बचकर भाग ना जाए इसलिए हरियाणा पुलिस नें बदमाश को दबोचने के चक्कर में स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी। हरियाणा पुलिस टीम को फरार बदमाश नजर आते ही उसका पीछा किया गया। इसी दौरान दरोगा ने बदमाश का पीछा कर पकड लिया, लेकिन तभी बदमाश ने दरोगा पर गोली चला दी।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर फरार बदमाश को दबोचने के लिए जनपद हरिद्वार की सीमाए सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। हरियाणा के दरोगा को गोली मारने की सूचना पर हरियाणा की एसटीएफ टीम भी शनिवार को हरिद्वार मंे डेरा डाल कर हरिद्वार पुलिस के साथ फरार बदमाश की तलाश में जुटी थी। हरिद्वार में दरोगा को गोली मारने के मामले में हरियाणा के जींद पुलिस की ओर से कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इसी दौरान हरिद्वार पुलिस को हरियाणा के दरोगा को गोली मारकर घायल करने वाले फरार बदमाश द्वारा देहरादून लक्ष्मण चौक के पास खुद को गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस और हरियाणा की एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम देहरादून रवाना हो गयी है।
