मृतका छोटी बहन व भाभी के साथ सिडकुल में करती थी काम
अल्ट्रासाउड कराने के लिए जाना था मृतका को आज चिकित्सक के पास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीमारी से परेशान एक युवती ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारम्भिक तौर पर युवती के जान देने की वजह बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती पुत्री उमेश उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम फरौता रामपुर यूपी हाल निवासी ग्राम रोशनाबाद सिड़कुल अपनी भाभी व छोटी बहन के साथ किराये पर रहकर सिड़कुल स्थित नील गिरि फैक्ट्री में काम करती थी। बताया जा रहा हैं कि युवती फेफडों की बीमारी से ग्रस्त थी और आज उसको अल्ट्रासाउड कराने के लिए जाना था। इस लिए वह फैक्ट्री काम पर नहीं गयी थी। उसकी बहन काम पर चली गयी और भाभी फ्रैस होने गयी। इसी दौरान युवती ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से चुन्नी के साहरे लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी भाभी के लौटने पर हुई। जब भाभी ने काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक दी, मगर भीतर से कोई जबाव नहीं मिली और ना ही दरवाजा खुला। जिसपर भाभी को शव होने पर कमरे में खिड़की से झांक कर देखा तो युवती पंखे से लटकी हुई थी। भाभी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड कर युवती के शव को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान भाभी की जानकारी दी कि मृतका को फेफडे के रोग से ग्रस्त थी और आज उसको अल्ट्रासाउड कराने जाना था। लेकिन आरती ने पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सिड़कुल एसओ देवराज शर्मा के अनुसार एक युवती आरती फेफडे के रोग से ग्रस्त थी और उसको आज अल्ट्रासाउड कराने जाना था। लेकिन युवती ने आज पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रारम्भिक तौर पर अभी तक युवती की जान देने की वजह यही बतायी जा रही है।
