मौसी के घर इन्द्राबस्ती मे रहकर करती थी नौकरी
युवती 21 दिसम्बर की तड़के से थी घर से लापता
कोतवाली नगर मे करायी थी लापता की गुमशुदगी दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। परशुराम घाट पर मिले युवती के शव की शिनाख्त बिजनौर निवासी के तौर पर हुई है। जोकि कोतवाली नगर क्षेत्र में अपनी मौसी के घर पर रहकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। युुवती बिना बताये 21 दिसम्बर की तड़के से लापता थी। मौसी की ओर से युवती के लापता होने की कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। लेकिन युवती के सुसाइड की वजह का पता नही चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
बताते चले कि कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सूचना पर गोविन्दपुरी स्थित परशुराम घाट की रैलिंग से अटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया था। लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिये थे। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने जनपद के सभी थाना-चौकियों को अज्ञात मिले युवती के शव के सम्बंध में सूचना फोटो सहित प्रसारित कर दी थी। जिसपर कोतवाली नगर पुलिस ने इस सूचना के बाद औद्योगिक क्षेत्र से लापता हुई युवती की मौसी बीना पत्नी तिलकराज निवासी इन्द्रा बस्ती औद्योगिक क्षेत्र कोतवली नगर हरिद्वार को एक युवती के शव मिलने की जानकारी दी थी।
सूचना पर मौसी बीना ने परिजनों के साथ जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर मृतका की पहचान लापता भतीजी निधि रानी पुत्री महावीर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी फिना स्वला कला बिजनौर के रूप में की। मृतका की मौसी बीना ने मामले से मृतका की मां व पिता को अवगत कराया गया। सूचना पर मृतका की मां व पिता जिला अस्पताल पहुंचे। मृतका की मौसी ने बताया कि निधि रानी नौकरी के लिए उसके पास 27 नवम्बर 22 को आयी थी। जोकि औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोधमण्डी में एक फैक्ट्री में काम करने लगी।
लेकिन अचानक निधि रानी 21 दिसम्बर की तड़के करीब 6 बजे घर में किसी को कुछ निकल गयी। जिसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन उसको कोई सुराग नहीं लगा। निधि रानी के लापता होने के सम्बंध् में औद्योगिक चौकी में 22 दिसम्बर को सूचना दी थी। परिजन निधि रानी की तलाश में परिजन लगे रहे। इसी दैरान 29 दिसम्बर को कोतवाली नगर में दोबारा तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
