कार्यक्रम में सैनी समाज की राजनैतिक हास्तियां शामिल होगी
अनूप कुमार/ अर्क शर्मा
हरिद्वार। सैनी सभा (सैनी आश्रम) हरिद्वार द्वारा जनपद के सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करेगी। उक्त जानकारी सभा के अध्यक्ष आदेश सैनी, मंत्री प्रमोद सैनी, कोषाध्यक्ष रवि पाल सैनी व कार्यक्रम संयोजक मनोज सैनी ने सयुंक्त रूप से देते हुए बताया कि 22 जून को सैनी सभा (सैनी आश्रम) हरिद्वार राम सिंह सैनी पूर्व मंत्री के सानिध्य व जगपाल सैनी पूर्व प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में पहली बार जनपद हरिद्वार के सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि उत्तरखंड बोर्ड में जिन छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2023 की हाई स्कूल व इंटर मीडिएट 70 प्रतिशत या उससे अधिक व सीबीएससी/आईसीएससी परीक्षाओं 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है। उन्हें भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले छात्रों के चयन के बारे में उन्होंने बताया की सम्पूर्ण जनपद के छात्रों के चयन की जिम्मेदारी समाज के अनुभवी लोगों की एक टीम को सौपी गयी है। जिनमें काशीराम सैनी, सचिन सैनी, मोहित सैनी, मीनू कुमार सैनी, राहुल सैनी, अनिल सैनी, सुमित सैनी, नवीन कुमार सैनी, अजय सैनी, अरुण सैनी, बबलू सैनी, विनय सैनी, धीरज सैनी, धनंजय सैनी, चन्द्रमोहन सैनी को शामिल किया गया है। जिनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का मानक के अनुसार चयन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीर सिंह सैनी द्वारा की जाएगी और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी , विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह सैनी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व विधायक नरेश सैनी, सांसद प्रतिनिधि डा0 नाथूराम सैनी आदि समाज की बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
