मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद में 03 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के पश्चात एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल किया गया है। जनपद में 02 सर्किल की हुई बढोत्तरी की गई है। एसएसपी द्वारा सर्किल बहादराबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर, सर्किल नगर में क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर, सर्किल ज्वालापुर में क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी, सर्किल सदर में क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी को कोतवाली सिड़कुल और पुलिस लाईन, सर्किल रुड़की में क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर, सर्किल मंगलौर में क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा, सर्किल लक्सर में क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी को कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर, सर्किल भगवानपुर में क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे को कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला, सर्किल रानीपुर में क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल की जिम्मेदारी सौपी है।



