मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस नपे आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना एसओ मनोहर भण्डारी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक स्मैक तस्कर क्षेत्र में लोगों को स्मैक बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर राठोर प्लाजा के पास पाल मार्किट को जाने वाली गली से एक तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 6.95 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम सचिन मालयान पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
