
कनखल से चाकू के साथ युवक को दबोचा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने गुरूवार की रात को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दूसरे को चाकू के साथ गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एसएम डाई वर्जन जगजीतपुर से एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 94 राॅयल स्टेट ब्रॉड के पव्वे बरामद किये है। पुलिस आरोपी को कनखल थाने लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम वाजिद अली पुत्र मीर हसन निवासी जामा मस्जिद बाली गली बहादराबाद हरिद्वार बताया है।
वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने गश्त के दौरान बाल्मिकी बस्ती कनखल से एक संदिग्ध को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पुत्र पदम कांत निवासी बाल्मीकि बस्ती कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको पुलिस मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
