फाइनेंशियल स्टेटिक टीम ने नोटिस तामिल करा जमा करायी नगदी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर जनपद में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस निर्देशानुसार शुक्रवार की रात को कनखल और सिड़कुल पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र से कार से लाखों की नगदी बरामद की है। कार सवार भारी भरकम रकम के सम्बंध् में कोई संतोषजनक जबाब न दे पाने पर पुलिस ने चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने दोनों थाना क्षेत्रों से बरामद की गयी नगदी को सम्बंधित थानों में जमा करा कर उनको नोटिस तामिल करा दिया गया है। जबकि शुक्रवार को रानीपुर पुलिस भी फाॅच्यूर्नर कार से करीब साढे चार लाख बरामद चुकी है।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस रात को क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाये हुए थी। इसी दौरान महेन्द्र चौक पर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक अल्ट्रो कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को ढाई लाख की नगदी बरामद हुई। कार सवार दोनों युवक अंकुश पुत्र मोहन लाल निवासी बहादराबाद हरिद्वार और खेमानंद भट्ट पुत्र आनंद बल्लभ भट्ट निवासी दून पाम नगर पटेलनगर देहरादून बरामद की गयी नगदी के सम्बंध् में कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे सके। जिसपर पुलिस ने फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कार सवारों को नोटिस तामिल कर नगदी को जमा करा दिया गया।
वहीं कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने बीती रात क्षेत्र से चैकिंग के दौरान बुडढी माता तिराहे से स्कोडा फबिडा कार से 2 लाख 15 हजार 5 सौ रूपये बरामद किये। पुलिस ने कार में सवार विनीत यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी जगजीतपुर कनखल और बृजेश त्रिपाठी पुत्र राज कुमार त्रिपाठी निवासी कलावती काॅलोनी हल्द्वानी से नगदी के सम्बंध में जानकारी चाही तो वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कार सवारों को नोटिस तामिल कराते हुए बरामद नगदी को कनखल थाने में जमा कराया गया है। जबकि शुक्रवार को ही रानीपुर पुलिस शिवालिकनगर चौक से फाॅच्यूर्नर कार से करीब साढे लाख रूपये बरामद कर चुकी है।

