*पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ से फंदे से लटके युवक की बची जान
*घर मे मानसिक रूप से विकलांग बहन और थर्ड स्टेज ब्लड कैंसर से पीडित हैं मां
*पिता श्मशान घाट पर दुकान लगाकर करते हुए परिवार का भरष पोषण, युवक हैं बेरोजगार
*पुलिस युवक की कांउसलिंग कर मानसिक स्थिति स्थिर करने का कर रही प्रयास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। परिवारिक परिस्थिति और बेरोजगारी से तंग आकर सुसाइड का प्रयास कर रहे युवक को श्यामपुर पुलिस ने समय रहते त्वरित कार्यवाही करते हुए फंदे से लटके मानसिक रूप से परेशान युवक को बचा लिया। जिसको चंडीघाट चौकी पर लाकर कांउसलिंग की जा रही हैं ताकि युवक को मानसिक तनाव से उभारा जा सके। जिससे युवक दोबारा सुसाइड करने का प्रयास ना कर सके। पुलिस द्वारा परिजनों से भी युवक से प्यार से बात करने की बात कही है।
थाना श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती शाम सूचना मिली कि चंडीघाट बस्ती में एक युवक घर में दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक पंखे से रस्सी का फंदा डालकर सुसाइड का प्रयास कर रहा था। जिसको पुलिस ने खिडकी के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। जिसपर एक सिपाही ने युवक को बातों में उलझाया और दूसरे सिपाही ने घर की टीन को फांड कर घर में प्रवेश कर रस्सी के फंदा गले में डाले युवक को तत्काल पकड लिया और फंदे से नीचे उतार कर घर का दरवाजा खोला गया।
उन्होंने बताया कि युवक की घर की परिस्थिति और बेरोजगारी के कारण युवक मानसिक रूप से काफी तनाव में था। युवक की परिवारिक स्थिति जानकारी करने पर मालूम हुआ कि युवक के घर मे एक बहन मानसिक रूप से विकलांग हैं और दूसरी बहन दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। जबकि युवक की मां थर्ड स्टेज ब्लड कैसर से पीडित है। पिता चंडीघाट श्मशान घाट के पास दुकान लगाकार परिवार का पालन पोषण करते है। युवक 12 वीं पास हैं और वर्तमान में बेरोजगार हैं। युवक परिवार को इकलौता बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक काफी समय से गुमशुम रहता हैं और डिप्रेशन की स्थिति में अपनी जीवन लीला समाप्त कारने की सोच रहा था।
एसओ ने बताया कि युवक को चंडीघाट चौकी पर लाकर पुलिस कर्मियों द्वारा युवक की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि उसे मानसिक रूप से स्थिर किया जा सके। और दोबारा जान देने जैसा कदम न उठाए। पुलिस की ओर से परिजनों से भी कहा गया हैं कि युवक से प्यार से बातचीत करते उसको डांटे नहीं। श्यामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ से समय रहते एक युवक की जान बच जाने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।
