युवती से डरा धमका कर कराया था झूठा दुष्कर्म का मुकदमा
पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्रतार कर भेज चुकी जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शांतिकुंज प्रमुख दम्पति के खिलाफ साजिश रचकर बदनाम करने की नीयत से युवती से दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले फरार तीसरे आरोपी को भी मध्य प्रदेश से गिरफ्रतार कर लिया। जबकि पुलिस दो साजिशकत्ताओं को पूर्व में गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि शांतिकुंज प्रमुख दम्पति प्रणव पाण्डया व शैलबाला के खिलापफ साजिश रचकर बदनाम करने की नीयत से युवती का सहारा लेकर तीन लोगों ने षडयंत्र रचकर 09 मार्च 2020 को एक युवती व उसकी मां को बहला फुसलाकर व डरा धमका कर रायपुर छत्तीसगढ से फ्रलाईट से दिल्ली लाया गया। युवती व उसकी मां को एक कमरे में रखा गया, जहां पर युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाकर दिल्ली के विवेक विहार थाना में शांतिकुंंज प्रमुख दम्पति के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसके बाद मां-बेटी को पटियाला, कुरूक्षेत्र व दिल्ली के अलग-अलग जगह छुपाकर रखा गया। दिल्ली में शांतिकुंज प्रमुख दम्पति के खिलाफ शून्य में मुकदमा दर्ज होकर कोतवाली नगर स्थान्तारित किया गया। कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच शुरू की तो मामला झूठा निकला। जिसपर पुलिस ने एफआर लगाते हुए न्यायालय मं पेश की गयी। जहां से न्यायालय द्वारा अभियोग को पुनविवेचना के आदेश मिलते ही पीडिता को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। पीडिता ने न्यायालय के समक्ष अपने बयान में सच्चाई को समाने रख दिया।
पीडिता ने बताया कि मनमोहन पुत्र सिकन्दर निवासी सारजामदा थाना परसुडीह पूर्वी सिंह भूम झारखण्ड, हरगोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 सन्त प्रसाद निवासी पूर्वाचंल प्रोविजनल स्टोर मोहनलालपुर थाना तिवारीपुर जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश और तोषण साहू पुत्र मिलाउफ राम साहू निवासी परसदन नांरग रायपुर छत्तीसगढ द्वारा उनपर दबाव डाल कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का खुलासा करते हुए उपरोक्त जानकारी दी। पीडिता के बयान के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने शांतिकुंत प्रमुख दम्पति के खिलाफ षड़यंत्र के तहत उनको बदनाम करने की नीयत से झूठा मुकदमा दर्ज कराने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने एक आरोपी मनमोहन पुत्र सिकन्दर निवासी सारजामदा थाना परसुडीह पूर्वी सिंह भूम झारखण्ड को 25 मर्च 2022 को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी थी और लगातार उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी हरगोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 सन्त प्रसाद निवासी पूर्वाचंल प्रोविजनल स्टोर मोहनलालपुर थाना तिवारीपुर जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश को 26 मई को ग्राम तरकुलहा में छापा मारकर गिरफ्रतार कर लिया। जिसको हरिद्वार लाकर सभी औपचारिकता पूर्ण कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जबकि तीसरा आरोपी तोषण साहू पुत्र मिलाउफ राम साहू निवासी परसदन नांरग रायपुर छत्तीसगढ फरार था। पुलिस की एक टीम फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्रतारी के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर फरार तीसरे आरोपी तोषण साहू पुत्र मिलड़ राम साहू निवासी परसदा थाना नांरग जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को को 27 मई 22 को आईपीएस स्कूल के पास थाना मसरोद जिला भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को हरिद्वार लेकर पहुंची और सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
