जिला, मेला व महिला अस्पताल के स्टॉफ के दिलों में किया राज
वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय शर्मा को समारोह के जरिये दी विदाई
पीएमएस डॉ. त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. गुप्ता ने कार्यकाल बताया शानदार
ओटी के सहयोगियों चिकित्सकों व सिस्टरों ने किये अपने अनुभव साझा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला चिकित्सालय हरिद्वार में 9 सालों तक अपनी शानदार सेवाएं दे चुके वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय शर्मा आज सेवानिवृत हो गये। जिनको जिला अस्पताल में एक समारोह के द्वारा विदाई दी गयी। जिसमें जिला अस्पताल, मेला अस्पताल और महिला अस्पताल के चिकित्सक व स्टॉफ मौजूद रहे। वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय शर्मा द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान किसी को शिकायत तक का मौका नहीं दिया। जिन्होंने हमेशा वरिष्ठ चिकित्सकों समेत स्टॉफ को पूरा सम्मान देते हुए अपनी शानदार पारी खेली।
जिन्होंने जिला अस्पताल में 9 सालों के सेवाओं के अतिरिक्त मेला अस्पताल में 5 साल और महिला अस्पताल में 2 साल की भी सेवाएं दी। यदि तीनों अस्पतालों में वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय शर्मा का कार्यकाल देखा जाए तो 16 साल का रहा। इन 16 सालों में संजय शर्मा सभी के चेहते बने रहे। जिनको चिकित्सकों समेत स्टॉफ ने हमेशा सम्मान दिया। वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय शर्मा के विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हेें सफल वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर बताया।
विदाई समारोह के दौरान जिला अस्पताल पीएमएस डॉ सीपी त्रिपाठी, मेला व महिला अस्पताल सीएमएस डॉ राजेश कुमार गुप्ता, अपर निदेशक ग्रैड डॉ संदीप टंडन, डॉ चंदन मिश्रा, डॉ संदीप निगम ने सयुंक्त रूप से वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर संजय शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि संजय शर्मा ने हमेशा अपने जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते हुए लम्बा सफर तय किया। जिन्होंने किसी को भी शिकायत का मौका नहीं दिया। ऐसे सहयोगी बहुत ही कम देखने को मिलते है, जोकि अपनी ड्यूटी को ईमानदारी व सहकर्मियों के साथ एक टीम के तौर पर काम करते है। वकाई संजय शर्मा ने मेला अस्पताल, महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम किया। जिनकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। जिन्होंने बिना थके व शिकायत के अपने अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाया।
जिला अस्पताल की ओटी में सहयोगी रहे नेत्र सर्जन डॉ. सुब्रोत अरोड़ा, हड्डी विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक, डॉ. निष्ठा गुलाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि संजय शर्मा वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर होने के साथ मल्टी टेलेंटेड रहे, यह ओटी के साथ-साथ कंप्यूटर, कार्यालय के कार्य मे भी पूर्ण सहयोग करते हुए कार्य सम्पादित करते रहे हैं। इनकी कमी हमे खलेगी अगर संभव हुआ तो इन्हें पुनः सेवा में लेने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ निशात अंजुम, नर्सिंग ऑफिसर अनुपमा शर्मा, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हमानी खन्ना ने संयुक्त रूप से संजय शर्मा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया तथा उनके लिए शेरो शायरी की और गाना भी गाकर सुनाया।
इस अवसर पर दिनेश लखेडा, हिमांशु जोशी, महावीर चौहान, धीरेंद्र सिंह, एसपी चमोली ने संयुक्त रूप से उनकी तारीफ करते हुए कहा कि इनका व्यवहार, कर्मठता, विद्वता, सौम्यता के कारण आज तीनों चिकित्सालयों के अधिकारी और कर्मचारी एक साथ विदाई समारोह में एकत्र हुए यह इनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी की कमाई है, जो सब एक साथ हैं।
विदाई समारोह में जिला चिकित्सालय से डॉ. आरबी सिंह, डॉ हितेन जंगपांगी, डॉ रविन्द्र चौहान, डॉ संदीप टंडन, डॉ सुब्रत अरोड़ा, डॉ चंदन कुमार मिश्रा, डॉ एसके सोनी, डॉ शिवम पाठक, डॉ पंकज, डॉ रहमान, डॉ दीपक पांडे, मेला चिकित्सालय से डॉ मनोज द्विवेदी, डॉ वैभव कोहली, डॉ रावत, डॉ तेजस्विता, डॉ निशा, डॉ अनमोल, डॉ निशात अंजुम डॉ प्रदीप बिष्ट, महिला चिकित्सालय डॉ संदीप निगम, डॉ अल्पना, डॉ यश तोमर, डॉ शादाब सिद्दकी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर उषा, मनोरमा, हिमानी खन्ना, हिमांशु जोशी, अनुपमा शर्मा, आशा शुक्ला, विजय श्री,मेट्रन राकेश अग्रवाल,राखी जितवान, किरण, रुचिका, सोना, सुखबीर, सीमा धीमान, अंजलि ध्यानी, बेनु नंदा, मोनिका, कविता, संगीता सैनी, श्वेता, ममता चौहान, दीपाली लखेडा, कीर्ति, मिथलेश, नेहा, दिनेश धनोशी, आदेश, राहुल, लाल खान,मूल चंद चौधरी, सुखपाल सिंह सैनी, खुशाल मणि, बद्री, मुकांशी, भुवन चंद्र पंत, महेश कुमार, दिनेश लखेडा, पूनम, मुन्नी,रजत, मुकेश, एसपी चमोली, विजयानन्द, अमर सिंह नेगी, पीसी रतूड़ी ,महावीर चौहान, प्रदीप मौर्य, विनोद तिवारी, धीरेन्द्र नेगी, वर्णिक चौधरी, नवीन बिनजोला, हरीश सेमवाल, रैना, नितिन, भानु, मुकेश लखेडा, राजेश पंत, राजन बडोनी, सीमा आदि मौजूद रहे।
