तीन बदमाश मौके से हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
40 लाख का माल, तमंचा, चाकू, दो बाइक बरामद
गार्डो को बंधक बनाकर दिया था डकैती को अंजाम
कप्तान ने दिया पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने फाईन ओटोमेटिव कम्पनी में पड़ी 40 लाख की डकैती का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्रतार किया है। जबकि तीन बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गये। पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा, चाकू, दो लोहे की रोड, वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेह से कब्बाड़ी के गोदाम से कम्पनी से लूटा गया 40 लाख का एल्युमिनियम रेडियेटर एवं एल्युमिनियम व अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस फरार तीन बदमाशों के दबोचने के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्रतार कर लिया जाएगा। सिडकुल स्थित कम्पनी में पड़ी डकैती का खुलासा एसएसपी अजय सिंह ने सिडकुल थाना परिसर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान किया।

उन्होंने बताया कि 07 जनवरी की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे व चाकू की नोंक पर फाईन ओटोमेटिव कम्पनी में तैनात चार गार्डो को बंधक बनाकर कम्पनी से करीब 40 लाख का एल्युमिनियम रेडियेटर एवं एल्युमिनियम का समान लूट कर ले गये। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गयी। शुरूआती जानकारी पर बदमाशों की संख्या 8-10 बतायी गयी थी। डकैती के सम्बंध में प्रंबधक विवेक कुमार की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की सूचना आलाधिकारियों दी गयी। घटना को गम्भीर से लेते हुए उनके द्वारा जल्द घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों की गिरफ्रतारी के निर्देश दिये गये।
उन्होंने बताया कि डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कम्पनी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए उनको भी बदमाशों की टोह के लिए लगाया गया। सीसीटीवी कैमरे के जरिये पुलिस को डकैती की घटना के सम्बंध में अहम सुराग हाथ लगे। जिसपर पुलिस सुराग का पीछा करते हुए दो संदिग्धों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया।
एसएसपी ने बताया कि दोनों संदिग्धों को लेकर पुलिस थाने पहुंची और पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आसिफ उर्फ पुष्पा पुत्र इस्माइल हाल अहबाबनगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार स्थाई निवासी ग्राम ढलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर यूपी और फरमान पुत्र महबूब उर्फ काला निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर बताते हुए कम्पनी में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर आसिफ के कबाड के गोदाम पर छापेमारी कर दो ओर बदमाशों गुड्डू पुत्र नवाब निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर यूपी मूल निवासी ग्राम ढलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर और अमजद पुत्र सलीम उर्फ कालू हाल निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर हरिद्वार मूल निवासी ग्राम ढलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को दबोचते हुए कम्पनी से लूटा गया करीब 40 लाख का माल बरामद कर लिया। जबकि मौके का फायदा उठाकर डकैती में शामिल तीन बदमाश गुलफाम उर्फ फाना पुत्र शमशाद , शोएब पुत्र शाहीन उर्फ दद्दू और मोहसिन पुत्र निसार निवासीगण ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर यूपी भाग निकलने में कामयाब रहे।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से लूटा गया पूरा माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि फरार तीनों बदमाशांे की गिरफ्रतारी के लिए तलाश की जा रही हैं जिनको जल्द दबोच लिया जाएगा। कम्पनी मेें पड़ी डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उनकी ओर से 10 हजार का इनाम दिया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी अपराध व यातायात सुश्री रेखा यादव और खुलासा करने वाली पुलिस टीम मौजूद रही।
