♦पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखी नगदी व अन्य समान थे उड़ाये
♦लुटेरी दुल्हान के गिरोह में उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान के लोग शामिल
♦70 हजार की नगदी, पांच मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन किया बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन समेत उसके गिरोह के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि महिला पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाकर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर घर से नगदी व अन्य समान उड़ाने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला समेत उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही बहादराबाद के ग्राम दौलतपुर निवासी की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह से घर से उड़ाई गई नगदी समेत अन्य समान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
कोतवाली बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर बहादराबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला उसके भाई को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नगदी व अन्य समान लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से योगेश पुरी के घर से उडाये गई 70 हजार की नगदी, अन्य समान समेत पांच मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी महिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। जबकि उसके गिरोह मे अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, शामली उत्तर प्रदेश निवासी महिला, पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी शामली उत्तर प्रदेश और फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन निवासी भरतपुर राजस्थान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामल दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस गिरोह ने किन-किन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
