एक युवती की मौत, सात घायल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में गाजीवाली के समीप सवारियों से भरे विक्रम को पीछे से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी। घटना में विक्रम में सवार एक युवती की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना में युवती की मौत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शिवानी पुत्री शिव कुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गाजीवाली श्यामपुर हरिद्वार श्यामपुर चिकित्सक के यहां से दवा लेकर विक्रम से वापस घर लौट रही थी। बताया जा रहा हैं कि जब विक्रम श्यामपुर और गाजीवाली के बीच सवारी उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी। घटना में विक्रम सवार लोग घायल हो गये। घटना से विक्रम में सवार लोगों की चीख पुकार मच गयी। जिसपर राहगिरों सहित आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि घायल हुए सात लोगों प्रविन्द्र कुमार, गबर सिंह, मीनाक्षी, मंजू नेगी, कामनी, नूरबानों और रपफी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मृत युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों सहित गांवों के लोगों को जिला अस्पताल में तांता लग गया।श्यामपुर थाना एसओ दीपक कठैत के अनुसार डम्पर ने एक विक्रम को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक युवती की मौत हो गयी। जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया।
