आबकारी अधिनियम के तहत 13,36,937 नगदी का माल व 208 गिरफ्रतार
एनडीपीएस अधिनियम के तहत 37,26,850 नगदी का माल व 44 गिरफ्रतार
शस्त्र अधिनियम के तहत 74 मुकदमें हुए दर्ज व 75 गिरफ्रतार
अब तक वाहनों की चैकिंग के दौरान 43,69,890 की नगदी हुई जब्त
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आदर्श आचार संहिता के तहत जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में आबकारी विभाग के टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। जिसके क्रम में 5 फरवरी को आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से कुल 567.84 लीटर अवैध शराब जिसमें कच्ची शराब 430.0 लीटर व देशी शराब 137.84 लीटर जब्त की गयी तथा 9 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निर्विग्धन सम्पादित किये हेतु जनपद में गठित एफएसटी—एसएसटी एवं पुलिस टीम को निरन्तर सघन चैकिंग व निगरानी किये जाने के निर्देश दिये गये। एफएसटी—एसएसटी की 66-66 टीमों द्वारा पुलिस बल व अर्द्धसैन्य बलों के सहयोग से अन्तर्राज्यीय व सक्रिय बैरियर पर निरन्तर चैकिंग व सघन निगरानी की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना अनुसार 8 जनवरी से लागू आदर्श आचार संहिता की तिथि 8 जनवरी से 4 फरवरी, 2022 तक अवैध शराब, तमन्चा, चाकू, ड्रग्स, अवैध शस्त-अस्त्र आदि के कुल 326 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें से 323 शिकायतों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग 210 के तहत अभी तक 3,30,445 लीटर अवैध शराब तथा 405 ग्राम भांगपत्ती जब्त की गयी, जिसका मूल्य करीब 13,36,937 आंका गया तथा 208 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग 39 के तहत 358.5 ग्राम स्मैक तथा 3650 ग्राम गांजा व 871 ग्राम चरस बरामद किया गया जिसका मूल्य करीब 37,26,850 आंका गया तथा 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग 74 के तहत अवैध शस्त्र जिसमें 54 चाकू, 1 तलवार, 19 देशी तमचे, 1 पिस्टल व 24 कारतूस जब्त कर 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 142 लोगों के विरूद्ध चालानी रिपोर्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग 16 के तहत नामजद 58 आरोपियों में से 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अब तक एफएसटी टीम द्वारा 22,12,000 नगदी व एसएसटी टीम द्वारा 15,12,890 नगदी तथा पुलिस टीम द्वारा 6,45,000 की नगदी जब्त की गयी। इस प्रकार अब तक 43,69,890 की नगदी चैकिंग के दौरान जब्त की गयी है । कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के तहत पुलिस द्वारा बिना मास्क के 1195 व्यक्ति तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने वाले 17,647 व्यक्तियों के विरूद्ध चालान काटे गये ।
