भाजपा ने शहर की उपेक्षा कर जनता को ठगने का किया काम
बीस सालों में तीर्थनगरी में नशे के करोबार ने अपने पैर पसारे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी के नेतृत्व में खड़खड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में डोर—टू—डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी।
इस दौरान सपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से ही उत्तराखण्ड का विकास समभव है। राजनीति में रहकर जनता की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। उत्तराखण्ड बनने के बाद बीस वर्षो तक हरिद्वार विधायक ने हरिद्वार क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी की ओर से हरिद्वार उपेक्षा की गयी है।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का अभाव लगातार बना हुआ है। जिसके चलते कोरोना काल में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोरोना काल में व्यापार ठप्प होने से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार से लगातार मांग करने के बाद भी व्यापारियों की उपेक्षा की गयी। और व्यापारियों को उनके बदहाल पर छोड दिया गया। इतना ही नहीं तीर्थनगरी आज नशे के कारोबार की गिरफ्रत में हैं शहर का युवा नशे की लत से बेहाल है नशे ने युवाओं का भविष्य चौपट करते हुए परिवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ने शहर हित के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस प्रत्याशी आज लोगों से विधायक बनने पर नशे के कारोबार पर लगाम लगायेगे। क्या कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र में फंलफूल रहे नशे के कारोबार या फिर चक्री के अवैध धंधे पर लगाम लगाने का प्रयास किया। केवल जनता को गुमराह कर उनसे वोट की अपील की जा रही है। यदि जनता ने अपना आशीवार्द देकर उनको हरिद्वार का विधायक बनाया तो वह वादा करती हैं कि तीर्थनगरी से नशे के धंधे पर पूर्ण रूप से अकुंश लगाने का काम करते हुए शहर के विकास का काम करेगी। और जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरने का प्रयास करेगी।
महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। लोगों का रुझान व जन समर्थन समाजवादी पार्टी को बड़ी संख्या में मिलता जा रहा है।
सपा महानगर अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि बारी बारी से सत्ता में रही भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को लूटने का काम किया है। सपा ही समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। ऐसे में तीसरे विकल्प के रूप में सपा जनता की पहली पसंद बनी हुई है। सपा ने सरिता अग्रवाल के रूप में महिला प्रत्याशी उतारकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।
इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लवदत्ता, मशकूर कुरैशी ने कहा पार्टी पदाधिकारी लगातार सपा की नीतियों का प्रचार करते हुए सरिता अग्रवाल के समर्थन में डोर—टू डोर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह रावत, छोटेलाल, सुरेंद्र कुमार ठेकेदार, आशु, कपिल जौनसारी, अजय खन्ना, सविता, सोनिया, नीलम, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र, साहिल, जयराम, देवदास, विपिन, ईश्वर, विकास देव राणा पंडित श्यामसुंदर, रघु, बंटी, राजू, आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
