
घर के बाहर झोपडी में बंधी बछडी पर किया हमला
काॅलोनी में जाग होने पर गुलदार भागा, पुलिस मौके पर पहुंची
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात ज्वालापुर क्षेत्र स्थित राजलोक कॉलोनी में एक गुलदार रिहायसी इलाके में घुस आया। जिसने एक बछडी को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। लेकिन गाय के चिल्लाने व कुत्तों के भौंकने पर जाग हो गयी। गुलदार को एक लकडी का बैड फैंक कर मारने पर वह भाग गया। जिसके बाद क्षेत्र लोगों ने एकत्रित होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। बताया जा रहा हैं कि गुलदार के पंजे के निशान बछडी के कान व गर्दन पर देखे गये है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक गुलदार राजलोक काॅलोनी ज्वालापुर में घुस आया। गुलदार ने धर्मवीर कुमार के मकान के बाहर बनी झोपडी जिसमें दो गाय व एक बछडी बंधी थी, में धुंस गया। बताया जा रहा हैं कि गुलदार को देखकर गाय चिल्लाने लगी और बाहर कुत्ते भौंकने लगे। जिसको सुनकर धर्मवीर जाग गया और उसने लाईट खोलकर देखा तो वह सन्न रह गया कि बछडी के पास गुलदार खडा है। जिसपर धर्मवीर ने शोर मचाते हुए घर में रखे बैड को गुलदार की ओर फैक कर मार दिया। जिसपर गुलदार भाग गया, घटना की जानकारी मिलते ही काॅलोनी में जाग हो गयी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए वहां का निरीक्षण किया। बताया जा रहा हैं कि बछडी के कान व गर्दन पर गुलदार के पंजे के निशान देखे गये। बताया जा रहा हैं कि मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गयी। जानकारी पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना को लेकर लोगों में गुलदार को लेकर दहशत का माहौल है। डीएफओ आकाश वर्मा से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। जिसकारण घटना के सम्बंध् में वन विभाग का पक्ष की जानकारी नहीं लग सकी। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक योगेश देव के अनुसार बीती देर रात धर्मवीर कुमार के मकान के घर के बाहर झोपडी में एक बछडी पर गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेेते हुए वन विभाग को अवगत कराया गया था।
