हत्यारोपी मौके से फरार, पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी
लेनदेन के लिए हत्यारोपी ने बुलाया था अपने घर
प्रोपर्टी डीलर को मारी तीन गोली, दो सिर से सटा कर मारी
घटना के वक्त मौजूद दोस्त ने लगाया बाप-बेटों गोली मारने का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रोपर्टी कारोबार में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में प्रोपर्टी डीलर को उसके साझेदार ने गोली मारकर हत्या कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा हैं कि घटना में प्रोपर्टी डीलर के दोस्त और उसके भाई को भी गोली मारी गयी हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।
पुलिस आलाधिकारी समेत फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर कई चर्चाओं को दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा हैं कि हत्यारोपी घटना से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसके दोनों बेटो को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कनखल थाना क्षेत्र जगजीतपुर में एक प्रोपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी को उसके प्रोपर्टी कारोबार में साझेदार राजकुमार मलिक ने गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा हैं कि गोली कांड में अमरदीप चौधरी के दोस्त सोनू राठी और उसके भाई बादल चौधरी को भी गोली मारी गयी है, लेकिन दोनों खतरे से बाहर है। घटना के बाद हत्यारोपी राजकुमार फरार है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी।

सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात की की जानकारी ली। पुलिस ने मेला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की वजह प्रोपर्टी कारोबार में पैसों के लेनदेन बतायी जा रही है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने साझेदार के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के वक्त अमरदीप चौधरी के साथ मौजूद रहे उनके दोस्त सोनू राठी ने बताया कि बीती रात राजकुमार मलिक ने अमरजीत चौधरी को अपने घर पैसों के लेनदेन के लिए बुलाया था। अमरदीप चौधरी उसको साथ लेकर राजकुमार के घर पहुंचे। राजकुमार अमरदीप चौधरी को भीतर के कमरे में लेकर चले गये। जहां पर राजकुमार राठी के दो बेटे हर्षदीप और मनदीप समेत दो अन्य मौजूद थे। प्रोपर्टी सौदे के मदेनजर 50 हजार देने लगे।
आरोप हैं कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और राजकुमार ने अमरदीप चौधरी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वह भीतर पहुंचा तो उसपर भी फायरिंग की गयी, गोली बंगल को छुती हुई निकल गयी। वह अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागा और घटना की जानकारी अमरदीप चौधरी के भाई बादल को दी। जब वह बाइक से मौके पर पहुंचा, तभी उसपर भी फायरिंग की गयी, उसको भी गोली लगी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हत्यारोपी राजकुमार घटना स्थल से फरार हो गया। सोनू राठी ने आरोप लगाया कि राजकुमार ने अपने बेटों के साथ मिलकर अमरदीप चौधरी को तीन गोलियां मारी, जिसमें दो गोली उसके सिर को सटा कर मारी गयी है। हत्यरोपियों ने घटना में दस गोलियां चलाई।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जगजीतपुर कनखल में एक प्रोपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की उसके प्रोपर्टी कारोबार में साझेदार राजकुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी, हत्यारोपी मौके से फरार हैं, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। गोली कांड में दो लोग ओर घायल हुए हैं। जिनमें अमरदीप चौधरी का भाई बादल चौधरी और दोस्त सोनू राठी शामिल है। घटना की वजह प्रोपर्टी कारोबार में लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
