
पीएचक्यू अटैच करने का किया था अनुरोध्
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का स्थान्तरण उनके ही अनुरोध् पर देहरादून पुलिस मुख्यालय हो गया। जिन्होंने आज कोतवाली का चार्ज एसएसआई को सौप कर मुख्यालय की ओर रवाना हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली नवीन चंद सेमवाल ने करीब एक सप्ताह पूर्व देहरादून पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर स्वास्थ्य खराब को लेकर मुख्यालय अटैच करने का अनुरोध् किया था। जिसपर अधिकारियों ने निरीक्षक नवीन चंद सेमवाल के अनुरोध् को स्वीकार कर मकर सक्रांति स्नान के पश्चात देहरादून पुलिस मुख्यालय अटैच के आदेश दिये थे। इन आदेशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज निरीक्षक नवीन चंद सेमवाल को पीएचक्यू के लिए रिलिव कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन चंद सेमवाल कोतवाली का चार्ज एसएसआई हरपाल सिंह को सौप कर देहरादून पुलिस मुख्यालय रवाना हो गये।
