कारागार रुडकी पुलिस पर फायरिग के मामले में जा चुका जेल
बहादराबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में नहर पटरी से तीन दबोचे
आरोपियों के पास से पुलिस ने किये चोरी की पांच मोबाइल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले मे कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के सक्रिस सदस्य समेत बाइक सवार तीन को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी के पांच मोबाइल बरामद किये है। जिनमें दो मोबाइल क्षेत्र से चोरी किये गये है। जबकि तीन मोबाइल अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी किये गये है। कुख्यात वाल्मीकि गैंग का सक्रिय सदस्य कारागार रुडकी पुलिस पर फायरिग के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में चार मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मौ0 दानिश पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम भैसा थाना मवाना जनपद मेरठ हाल निवासी ग्राम बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार ने शनिवार को तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि अज्ञात चोर उसके घर से रात को दो मोबाईल फोन चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक अपाची बाइक पर नहर पटरी पर देखे गये है। सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाये चैकिंग के दौरान पथरी पुल के पास से पुलिस ने अपाची बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए है।
पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अजहर पुत्र मौ0 उमर निवासी कस्बा व थाना किरतपुर जनपद बिजनौर, सद्दाम पुत्र इकरार निवासी रागदान कस्बा व थाना किरतपुर जनपद बिजनौर और मंजूर पुत्र मतलूब निवासी मौ0 लुकमानपुर कस्बा व थाना किरतपुर जनपद बिजनौर बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास से बरामद मोबाइलों में दो मोबाइल बहादराबाद क्षेत्र से चोरी किये गये है। जबकि तीन मोबाइल भगवानपुर और चिड़ियापुर से चोरी करना बताया है।
पूछताछ के दौरान एक आरोपी सद्दाम ने अपने को कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग का सक्रिय सदस्य बताया है। जोकि कारागार रुडकी पुलिस पर फायरिग के मामले कोतवाली गंगनहर से जेल जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में चार मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
