जोनल मजिस्ट्रेट समेत पुलिस टीम ने किया घंटे भर में बरामद
परिजनों ने जोनल मजिस्ट्रेट समेत पुलिस टीम का जताया आभार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान के लिए हरियाणा से आये परिवार की एक सात साल की बच्ची मां मंशा देवी दर्शनार्थ बिछुड़ गयी। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिलने पर परिजनों ने जोनल मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जोनल मजिस्ट्रेट समेत पुलिस टीम ने बच्ची के लापता होने को गम्भीरता से लेते हुए तलाश करते हुए एक घंटे के भीतर ही बरामद कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया। हरियाणा के परिवार ने जोनल मजिस्ट्रेट समेत पुलिस टीम का आभार जताया है।
मां मंशा देवी मन्दिर जोनल मजिस्ट्रेट डाॅ. नरेश चौधरी ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सीलनी झज्जर हरियाणा परिवार के साथ स्नान के लिए हरिद्वार आये थे। परिवार गंगा स्नान के बाद मां मंशा देवी मन्दिर दर्शनार्थ के लिए पहुंचा। जहां पर सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर भारी भीड़ में उनकी सात साल की बेटी कनिका परिवार से बिछुड़ गयी। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर परिवार घबरा गया। इसी दौरान इस बात की जानकारी उनको मिलने पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर परिजनों से सम्पर्क कर बच्ची की हुलिये व पहनें कपड़ो की जानकारी लेते हुए तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के साथ बच्ची की तलाश के लिए मन्दिर परिसर समेत आसपास के जंगल का खंगालना शुरू किया। लेकिन बच्ची को काई सुराग नहीं लग सका। मगर फिर भी उनके द्वारा बच्ची की तलाश जारी रखी। जिसपर उनको बच्ची के सकुशल बरामदगी में सफलता मिल गयी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर लापता बच्ची को उनके परिवार के सुपूर्द कर दिया। परिवार ने बच्ची के सकुशल मिलने पर आभार व्यक्त किया है।
बच्ची की तलाश में अहम भूमिका निभाने वाले जोनल मजिस्ट्रेट डॉू. नरेश चौधरी, महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, नीलू नेगी, मुकेश पंत, दीपक रावत, सुषमो रानी और एलआईयू से सुरेश राणा शामिल रहे।
