♦पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदि होगे शामिल
♦हरिद्वार में तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह में कई राज्यों के महामहिम भी करेगें शिरकत
♦04 फरवरी से 06 फरवरी तक सप्तऋषि हरिद्वार में वीवीआईपी का लगातार रहेगा आगमन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ब्रहा्लीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना तीन दिवसीय समारोह 04 फरवरी से प्रारम्भ होकर 06 फरवरी तक भारत माता मन्दिर सप्तऋषि में आयोजित होने जा रहा है। समारोह के प्रथम दिन 04 फरवरी का कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द एवं पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। इस बात की जानकारी जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने समारोह स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 05 फरवरी को धर्मसभा एवं संत सम्मेलन आयोजित होगा। संत सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिंहा, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शामिल होगे।
आचार्य महामण्डलेश्वर ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तिम दिन 06 फरवरी को केन्द्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखण्ड के राज्यपाल महामहिम ले.ज. गुरजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती ऋतु खंडूरी शमिल होगें। इस दौरान समन्वय पुरस्कार वर्ष 2026 स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के डॉ. अनुज सिंघल और डॉ. तारा सिंघल को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, आईडी शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक पीयूष शर्मा मौजूद रहे।
