♦मुठभेड के दौरान हत्यारोपी के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए ले जाया गया अस्पताल
♦315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद
♦सूचना पर एसपी देहात समेत अधिकारी घटना स्थल का निरीक्षण कर अस्पताल पहुंचे
♦हत्यारोपी भाई पूर्व में भी हत्या करने के प्रयास मामले में जा चुका जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल हत्यारोपी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। मुठभेड की सूचना पर एसपी देहात समेत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से घायल की स्थिति की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया हैै। हत्यारोपी पूर्व में भी हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है।
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह न बताया कि ग्राम झबरेड़ी कलां निवासी एक युवती रूपा का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक सूरज उर्फ मुन्ना के साथ चल रहा था। जिसकी जानकारी युवती के भाई अमन उर्फ भरोसी को लगी, तो उसने अपना विरोध जताया। अमन अपनी बहन के प्रेस प्रसंग को लेकर नाराज था और जिसको लेकर उसने 26 सितम्बर की सुबह बहन के प्रेमी सूरज के घेर पर जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद अमन घर पर पहुचा और अपनी बहन को भी गोली मार दी। घायल युवती को परिजन उपचार के लिए हास्पिटल ले गये, जहां पर युवती की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना क बाद हत्यारोपी फरार हो गया। घटना के सम्बंध में मृतक सूरज के पिता अशोक पुत्र चतर सिंह की ओर से कोतवाली झबरेडा में हत्यारोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी के निर्देश पर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमे गठित की गई। पुलिस की टीमे हत्यारोपी को दबोचने के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। लेकिन हत्यारोपी इतना शातिर था कि वह पुलिस टीम को गच्चा देने में कामयाब रहा।
एसपी देहात ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे और सीआईयू लगातार उसकी टोह में जुटी रही। इसी दौरान पुलिस को हत्यारोपी के सम्बंध में सटीक सूचना मिली कि हत्यारोपी अमन अपने गांव की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछा कर नहर पुल पिकेट पर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक बाइक सवार आता नजर आया। जिसको पुलिस ने रूकने का सकेंत दिया। लेकिन संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फॉयर झौंक कर बूढपुर पाल बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग की ओर भाग निकला।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध का पीछा करना शुरू कर दिया। संदिग्ध ने अपने को पुलिस की गिरफ्त में आता देख पीछा कर रही पुलिस टीम पर दोबारा फॉयर झौक दिया। पुलिस टीम द्वारा जबाबी कार्यवाही की गई, इसी दौरान संदिग्ध के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने उसको दबोच लिया। जिसकी पहचान हत्यारोपी अमन उर्फ भरोसी के तौर पर हुई। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उसकी स्थिति ठीक होने पर उसको गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। हत्यारोपी पूर्व में भी जान से मारने के प्रयास में जेल जा चुका है।
