कार से अंग्रेजी व देशी की सात पेटी शराब बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गणतंत्र दिवस की दोपहर को सूचना पर बिना नम्बर की लग्जरी कार से शराब तस्कर को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने कार से अंग्रेजी व देशी शराब की सात पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस की दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि बिना नम्बर की लग्जरी कार सवार तस्कर अंग्रेजी व देशी शराब सप्लाई करने के लिए पथरी पावर हाउस मार्ग से जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाये बतायी गयी बिना नम्बर की होंडा अमेज कार को पकड लिया।
पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर अंग्रेजी व देशी शराब की सात पेटी बरामद करते हुए कार सवार तस्कर को गिरफ्रतार कर लिया। जिसको कोतवाली लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी दादूपुर गोविंदपुर थाना रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
