चोरों ने चांदी का मुकुट, चांदी की मूर्तिया व दानपात्र उड़ाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांगड़ा सिद्ध काली मन्दिर का ताला तोड कर अज्ञात चोर चांदी का मुकुट, चांदी की मूर्ति सहित दानपात्र ले उडे। जिसकी जानकारी सुबह मन्दिर पहुंचे पुजारी व भक्तों ने ताला टूटा देखा और भीतर से समान गायब मिला। काली मन्दिर से लाखों की चोरी से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात चोरों के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरकी पौड़ी चौकी क्षेत्र स्थित कांगडा सिद्ध काली मन्दिर का ताला तोड कर अज्ञात चोर मन्दिर से मां का चांदी का मुकुट, चांदी की मूर्तिया व दानपात्रा ले उड़े। घटना की जानकारी सुबह पुजारी व श्रद्धालुओं के मन्दिर पहुंचने पर हुई। जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह के अनुसार कांगडा काली मन्दिर का ताला तोड कर अज्ञात चोर चांदी का मुकुट, चांद की मूर्ति व दानपात्रा ले उड़े है। जिसकी शिकायत पुजारी अजय निवासी कनखल हरिद्वार ने की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
