पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार मजदूर की मौत चाचा के देेंहात के सदमे से हुई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारा भौरी गांव में एक मजदूर की जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला कुछ ओर ही निकला। पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा की बीते दिन देहात हो गया था। जिसके सदमे में उसकी मौत हो गयी। लेकिन पिफलहाल पुलिस ने मौत की सच्चाई जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव भारा भौरी निवासी रमेश पुत्र बनारसी उम्र करीब 41 वर्ष की शनिवार की तड़केे संदिग्ध् परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसपर पडौसी ने आसपास व पुलिस को सूचित कर दिया कि रमेश की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी। इस सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कम्प व गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास सहित परिजनों से पूछताछ की गयी। बताया जा रहा हैं कि मृतक रमेश के चाचा का बीते दिन देहात हो गया था। जिसको लेकर वह सदमे में था और उसकी के चलते सुबह उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शंतरशाह चौकी प्रभारी आशीष शर्मा के अनुसार सूचना मिली कि गांव भारा भौरी निवासी रमेश की मौत हो गयी है। रमेश की मौत को लेकर चर्चा की जा रही थी। लेकिन वास्तव में आसपास व परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि रमेश के चाचा का देहात बीते दिन हो गया था। जिसको लेकर वह सदमे में था, जिसकारण उसकी मौत होना बतायी जा रही है। जिस व्यक्ति ने अफवाह उड़ाई उसने अपना मोबाइल स्वीच आफ कर दिया है। लेकिन रमेश की मौत की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
