♦हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट से पोस्ट ऑफिस, भीमगौड़ा तक हटाया अतिक्रमण
♦अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान पुलिस अधिनियम के तहत हुए 85 चालान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आगामी शरदीय कांवड़ मेला-2026 को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, हरिद्वार के नेतृत्व में सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट ऑफिस से भीमगौड़ा तक सड़क किनारे, पुलों एवं घाटों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन की आवाजाही सुचारु बनाई जा सके। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा पुलिस एक्ट के तहत 85 चालान कर 21 हजार 25 रूपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इस दौरान नो-पार्किंग में खड़े 15 वाहनों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई। कोतावली नगर पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिससे यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।
