मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव गंगा घाट से मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करते हुए, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़खड़ी चौकी पुलिस को सुबह सूचना मिली कि वेद निकेतन गंगा घाट पर एक युवक को शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करायी गयी। जिसकी पहचान राजू पुत्र वीर सिंह उम्र करीब 47 वर्ष निवासी भीमगोडा हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक मजदूर हैं और टीबी बीमारी से ग्रस्त था। जिसकारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत के अनुसार वेद निकेतन गंगा घाट से एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी मौत टीबी बीमारी से होना बताया जा रहा हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
