महिला ने कराया कोतवाली रानीपुर में दोनों पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला की तहरीर पर पति के दो दोस्तों पर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास तथा विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला की तहरीर पर पति के दो दोस्तों पर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट का आरोप का मामला दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में कहा है कि कृष्ण कुमार पुत्र भगवान निवासी उवार सीगर कुमहेर उद्योगनगर भरतपुर राजस्थान और राहुल पुत्र प्रेम सिंह निवासी गौतम नगर दिल्ली उसके पति के दोस्त है। जोकि अक्सर घर पर आया जाया करते है।
03 नवम्बर 22 की दोपहर को कृष्ण कुमार और राहुल घर पहुंचे। लेकिन उस वक्त उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे। जिसकी जानकारी दोनों को दी गयी, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी बात उसके पति से हो चुकी है। जिन्होंने घर पर ही इंतजार करने को बोला है। जिसपर उसने दोनों को बैठक में बैठा दिया।
आरोप हैं कि दोनों ने उसको घर में अकेला पाकर उसको पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिनका विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर दोनों आरोपी घर से भाग गये। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
