बैग में थे सोने के कंगन, बीस हजार की नगदी व मोबाइल
हिमाचल की वृद्धा व परिवार ने जताया पुलिस का आभार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हिमाचल की वृद्धा का सोमवार की सुबह आटो में छुटे बैग को तलाशाने में हरकी पौडी पुलिस को काफी कसरत करनी पड़ी। बताया जा रहा हैं कि बैग में सोने के कंगन, हजारों की नगदी, मोबाइल और कपडे थे। बैग को तलाशने के लिए जहां आटो की पहचान के लिए आटो यूनियन के पदाधिकारियों से सम्पर्क साधते हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। घंटो मशकत के बाद आखिर आटो की पहचान हो सकी। सूचना पर आटो चालक खुद बैग लेकर चौकी पहुंचा और पुलिस के सुपूूर्द कर दिया। वृद्धा ने बैग मे सब सही सलामत मिलने पर पुलिस को आभार जताया है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक वृद्धा श्रीमती कमलेश पत्नी जितेंद्र निवासी हिमाचल प्रदेश अपने परिवार के साथ ने हरकी पौडी चौकी पहुंचकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ स्नान के लिए आटो से हरकी पौडी पहुंची थी। आटो चालक ने उनको पुरोहित लाॅज के सामने ही उतार दिया। जल्दबाजी में उनका बैग आटो में छुट गया। बैग में चार सोने के कंगन, बीस हजार की नगदी, एक मोबाइल फोन और कपडे है। जिसकी जानकारी उनको उस वक्त लगी जब नहाने के लिए कपड़े निकाले। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आटो की तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने तत्काल आटो की तलाश के लिए आटो यूनियन प्रधान से सम्पर्क साधकर जानकारी जुटाई गयी। वहीं हरकी पौडी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आटो की पहचान के प्रयास किये गये। घंटो तलाश के बाद पुलिस को आटो की पहचान में सफलता मिली। सूचना पर आटो चालक ने खुद हरकी पौडी पहुंच कर बैग पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बैग को खोलकर चैक किया तो महिला द्वारा बताये गया सामान सही पाया गया। महिला परिवार ने बैग सही सलामत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार जताया है। महिला के बैग की तलाश में अहम भूमिका निभाने वालों में कांस्टेबल मुकेश डिमरी, विनोद रावत, अनिल राणा, सुरेंद्र, महिला कांस्टेबल ममता कुकरेती और अनीता थापा शामिल रही।

