
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से 17 प्रत्याश्यिों ने आज नामाकंन किया। जबकि तीन प्रत्याशियों ने पूर्व में ही अपना नामांकन कर चुके है। कुल मिलाकर हरिद्वार लोकसभा सीट से बीस प्रत्याशियों ने नामाकंन किया है। जिनमें आज भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियांल निशंक ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व मदन कौशिक के साथ अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। जबकि काग्रेंस प्रत्याशी अम्बरीश कुमार ने भी संजय पालीवाल सहित अन्य साथियों के साथ अपना नामाकंन दाखिल किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर प्रतिभा सैनी,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी के तौर पर फुरकान अली, भारतीय सर्वोदय पार्टी से नरेंद्र चौहान, हिन्दुस्तान निर्माण दल से रीनू, निर्दली प्रत्याशी के तौर पर धर्मेंद्र, निर्दली प्रत्याशी के तौर पर ललित कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक पार्टी से कृष्णधर पाण्डे,यूकेडी से सुरेंद्र उपाध्याय, निर्दली प्रत्याशी के तौर पर भूषण लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रूप में मनोज जैन, बहुजन मुक्ति पार्टी से भानपाल, मानव हित पार्टी से शिव कुमार कश्यप, निर्दली प्रत्याशी के तौर पर बच्ची सिंह, निर्दली प्रत्याशी के तौर पर मौ0 आदिल, निर्दली प्रत्याशी के तौर पर मनीष वर्मा आज अपना नामाकंन किया गया। जबकि पूर्व में तीन प्रत्याशियों बसपा से अंतरिक्ष सैनी, निर्दलीय प्रत्याशी तौर पर शिशुपाल और यूकेडी डेमोक्रेटिक से त्रिवीरेंद्र नामाकंन कर चुके है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर कुल बीस प्रत्याशियों ने अपना नामाकंन किया है। जिनमें दो महिला प्रत्याशी शामिल है।
