नशेडियों का किया पुलिस ने चालान, कार सीज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने आपरेशन मर्यादा के तहत गंगा घाट पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते पाचं हरियाणा के लोगों को गिरफ्रतार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जुर्माना वसूलते हुए कार को सीज कर दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि हरियाणा के कुछ लोग कार में शराब पीकर विष्णु घाट पर हुड़दंग मचा रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंग मचाते पांच लोगों को दबोच लिया। जिनको कोतवाली लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम अटाली थाना छायेसाह तहसील बल्लभगढ जिला फरीदाबाद, परवीन कुमार पुत्र सरेशचन्द निवासी अटाली थाना छायेसाह तहसील बल्लभगढ जिला फरीदाबाद, बल्लू मलिक पुत्र रूपचन्द निवासी ग्राम जवाँ थाना छायेसाह बल्लभगढ जिला फरीदाबाद, सोनू चौधरी पुत्र वीरपाल चौधरी निवासी ग्राम अटाली थाना छायेसाह बल्लभगढ और कर्मवीर पुत्र गिरराज निवासी ग्राम पाण्डाखुर्द थाना छायेसाह तहसील बल्लभगढ जिला फरीदाबाद बताया।
पुलिस ने आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट में पांचों लोगों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ चालान करते हुए कार को सीज कर दिया।
