आयोजकः मुस्कान फाउंडेशन, श्रीसाईं सेवा ट्रस्ट और गोविंद घाट समिति
अनूप कुमार/ अर्क शर्मा
हरिद्वार। मुस्कान फाउंडेशन, श्री साईं सेवा ट्रस्ट और गोविंद घाट समिति ने संयुक्त रूप से गोविंद घाट पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर सुबह 10 बजे से दोहपर 2 बजे तक निरंतर चलता रहा। स्वास्थ्य शिविर में जॉली ग्रांट के चिकित्सक डॉक्टर रेशमा कौशिक जनरल फिजिशियन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने अपनी सेवाए दी। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
आयोजकोें में श्री साईं सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा अग्रवाल, सचिव अवध अग्रवाल ट्रस्टी, विष्णु पालीवाल, सीए विपुल अग्रवाल, मनोज संतवानी, हरीश संतवानी, मुस्कान फौंडेशन की अध्यक्ष नेहा मलिक, ज्योत्स्ना, रेनू अरोड़ा और गोविंदघाट समिति के श्रवण गुप्ता, ओपी वशिष्ठ, राजीव शर्मा, एडवोकेट भारत तनेजा आदि शामिल रहे। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को 85 लोगों ने लाभ उठाया।
